Bhopal:Tuesday, August 17, 2010: राज्य शासन ने भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त 2010 को 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनानें का निर्णय लिया है। शासन के निर्णयानुसार सद्भावना दिवस 20 अगस्त 2010 की प्रात: ग्यारह बजे प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई जावेगी।
इसके साथ ही शासन के निर्देशानुसार 20 अगस्त से 3 सितम्बर 2010 तक प्रदेश में 'साम्प्रदायिक सौहार्द्र पखवाड़े' के रूप में मनाया जावेगा। जिसमें सभी धर्म, भाषाओं और क्षेत्रों के बीच राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सौहर्द्र की भावना उत्पन्न करने वाले कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश राज्य शासन ने दिये हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग ने उक्त आशय के निर्देश शासन के समस्त विभागों, अध्यक्ष राजस्व मण्डल, म.प्र. ग्वालियर, समस्त विभागाध्यक्ष, सभी संभागायुक्त, कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को जारी किये हैं।
No comments:
Post a Comment